12वीं पास युवती नीलम ने की आत्महत्या, कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला शव
ग्राम नवागांव मचखण्डा की घटना , कारण अज्ञात,जांच में जुटी सीपत पुलिस

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। नवागांव मचखंडा के बजरंगबली खोली मोहल्ले में गुरुवार की शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई। 18 वर्षीय युवती नीलम सूर्यवंशी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सीता देवी स्कूल नवागांव से हाल ही में कक्षा 12वीं तक पढ़ाई पूरी की थी। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। माता-पिता रोज़ की तरह काम पर गए हुए थे और नीलम घर में अकेली थी। शाम करीब 6 बजे उसकी छोटी बहन दीपंकर स्कूल से लौटी तो घर के बाहर भीड़ देख घबरा गई। जब वह अंदर पहुँची, तो देखा कि उसकी बड़ी बहन नीलम ने अपने कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।
परिजनों की सूचना पर थाना सीपत की पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी सीपत भिजवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में मौत का कारण फांसी लगाना सामने आया है। आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। नीलम की असमय मौत से मोहल्ले में शोक की लहर है। परिजन और पड़ोसी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस हर पहलु से मामले की पड़ताल कर रही है।



