रियाज़ अशरफी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति में सदस्य नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर
समाज ने जिस पर किया विश्वास, सरकार ने उसे दिया सम्मान

सीपत से लुतरा शरीफ तक गर्व की गूंज , उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी की सूची
सीपत (हिमांशु गुप्ता)। अल्पसंख्यक समाज के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है। समाजसेवा, पत्रकारिता और धार्मिक नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय सीपत निवासी रियाज़ अशरफी को जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर की गई, जिसे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सूची जारी कर औपचारिक रूप दिया। यह समिति अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यरत रहती है। साथ ही शासन को सुझाव देने जैसी अहम भूमिका भी निभाती है।
यह सम्मान नहीं, एक संकल्प है: रियाज़ अशरफी
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए रियाज़ अशरफी ने कहा कि यह मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि अल्पसंख्यक समाज के प्रति एक नई जि़म्मेदारी का संकल्प है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, कलेक्टर संजय अग्रवाल जी और शासन-प्रशासन का मैं आभार व्यक्त करता हूँ। मैं संकल्प लेता हूँ कि समाज की समस्याओं को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाऊँ और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ूँगा। रियाज़ अशरफी वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा गठित इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के सचिव हैं। वर्षों से वे सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में सक्रिय रहकर समाज के हर वर्ग की आवाज़ बुलंद करते आ रहे हैं। उनकी निष्पक्ष सोच, गहरी समझ और जनसरोकारों की चिंता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सामाजिक संगठन, धार्मिक संस्थाएँ और आम नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं और आशा जताई है कि वे अपने अनुभव और विचारशील नेतृत्व से अल्पसंख्यक समाज को नई दिशा देंगे।



