छत्तीसगढ़राजधानी

लगातार बारिश मोहल्लों में भरा पानी

मोहल्ले की गलियों को नापा महापौर चौबे ने

भनपुरी में गली-मोहल्लों में भरा पानी

रायपुर। शहर में पिछले.दो दिनों से हो रही बारिश के चलते शहर वार्डों के अनेक मोहल्लों में पानी भर गया जो लोगों के घरों के अंदर घूस गया। महापौर मीनल चौबे निगम आयुक्त विश्वदीप ने निगम दस्ते के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पंप से पानी खींचकर खाली करने के निर्देश दिये।
भनपुरी में भी पानी की निकासी नहीं होने के कारण गली-मोहल्लों में भारी लबालब भरा रहा। लोगों को सुबह आफिस जाने व स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गली-मोहल्लों में सडक़ों व नाली का निर्माण नहीं होने के कारण यह समस्या पैदा होती है। यहां के निवासियों में भी नाली व सडक़ों का निर्माण नही होने के कारण यहां के लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप ने विगत रात्रि लगातार बारिश होने से जलभराव की समस्या का जोन 5 और जोन 6 क्षेत्र में कुकरीपारा, प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में महामाया मन्दिर वार्ड पार्षद श्रीमती जयश्री नायक और पण्डित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद श्री बब्बी सोनकर, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव और सम्बंधित जोन अधिकारियों सहित जलभराव की समस्या से सम्बंधित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप ने जोन 5 और जोन 6 जोन कमिश्नरों को जलभराव की समस्या से घरों में हुए जल भराव से त्वरित राहत सम्बंधित परिवारजनों को दिलवाने तत्काल पम्प लगाकर घर में भरा जलभराव का पानी पम्प से खींचकर बाहर फेंकवाना और लोगों को त्वरित राहत दिलवाना सुनिश्चित करवाने और साथ ही जल का भराव वाले घरों में परिवारजनों को तत्काल लंच पैकेट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 5 और जोन 6 के अधिकारियों को साथ में बैठक और जलभराव क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे करते हुए जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नए नाले का शीघ्र निर्माण करवाने प्रस्ताव भेजने और सम्बंधित जलभराव क्षेत्रों में मानसून के दौरान विशेष सतर्कता और सजगता बनाये रखकर सफाई व्यवस्था लगातार अच्छी रखकर सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश सम्बंधित जोन कमिश्नरों को दिए ।

Related Articles

Back to top button