व्यक्तिगत नहीं, समाजहित में हो संघर्ष: पूर्व विधायक ई. रामेश्वर खरे
एनटीपीसी के विरुद्ध सर्वदलीय हुंकार, क्षेत्रीय विकास की मांग को लेकर एकजुट हुआ मंच

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। क्षेत्रीय विकास के ज्वलंत मुद्दों और एनटीपीसी प्रबंधन के रवैये के खिलाफ शनिवार को सीपत में एक ऐतिहासिक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। मंगल भवन सीपत में आयोजित इस बैठक की अगुवाई क्षेत्रीय ट्रांसपोर्टर यूनियन के अध्यक्ष शत्रुहन लास्कर ने की। बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन शामिल हुए और एक स्वर में क्षेत्रीय अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ई. रामेश्वर खरे ने दो टूक कहा कि च्जब तक हम अपने व्यक्तिगत हितों को पीछे रखकर समाज के व्यापक हित में नहीं सोचेंगे, तब तक क्षेत्रीय विकास संभव नहीं है। हमें १६ वर्ष पूर्व की तरह फिर से एकजुट होना होगा।ज्
उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन को घेरते हुए कहा कि केवल भूमि अधिग्रहण के एवज में मुआवजा देना उनकी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं देना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें बिना हिंसा के शांतिपूर्ण आंदोलन की राह अपनानी चाहिए और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर टीम भावना के साथ आगे बढऩा होगा। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने कहा कि वे मजदूर और आम जनता के हितों की लड़ाई हर मंच पर लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में अब ठोस पहल की जरूरत है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी प्रबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एनटीपीसी ने जो वादे स्थानीय लोगों से किए थे, उनमें से अधिकांश आज भी अधूरे हैं। स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जबकि बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। अब समय आ गया है कि हम अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े हों और संगठित आंदोलन करें।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेतृत्व की भूमिका निभाएं और संघर्ष का हिस्सा बनें। भाजपा के वरिष्ठ नेता तामेश्वर कौशिक ने २००८ के आंदोलन को याद दिलाते हुए कहा कि जिस तरह १६ वर्ष पहले लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष किया था, उसी तरह अब फिर एक बार संगठित आंदोलन की जरूरत है। उड़ती राखड़, स्वास्थ्य संकट और रोजगार में भेदभाव जैसी समस्याएं अब और नहीं सहन की जाएंगी। जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या ने भी इस मंच के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रबंधन स्थानीय लोगों की अनदेखी कर रहा है।
उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है कि सब मिलकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दें। सर्वदलीय मंच की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक ई. रामेश्वर खरे , जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर , जिपं. सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या , जनपद सदस्य मनोज खरे , सीपत सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार , वरिष्ठ भाजपा नेता तामेश्वर कौशिक , भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा , कांग्रेस नेता संतोष भोई , अधिवक्ता देव कनेरी , जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू , शत्रुहन लास्कर , हेमंत यादव , कृष्ण कुमार राठौर , एसपी केशर , जनपद सदस्य प्रतिनिधि विजय गुप्ता , मड़ई सरपंच फिरत अनंत , जांजी सरपंच राजेन्द्र पाटले , पूर्व जिपं. सदस्य अशोक सूर्यवंशी , दुर्गा तिवारी , मनोहर पात्रे , खांडा सरपंच कामता प्रसाद , जितेंद्र लास्कर , लक्ष्मी साहू , श्यामलाल पटेल , राजू सूर्यवंशी , बजरंग जायसवाल , रामशंकर श्रीवास , राजेन्द्र लास्कर , शिव यादव, शिव साहू , रोशन जायसवाल ,संदीप खरे , प्रेम खरे , रामलाल साहू , प्रदीप राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। अंत मे आगामी दिनों के लिए कार्ययोजना भी तय किया गया।


