छत्तीसगढ़

सीटू को बड़ा झटका, पूर्व महासचिव प्रताप खरे साथियों सहित इंटक में हुए शामिल

हम सबके लिए गर्व और विश्वास का क्षण, इंटक की नीतियां हमेशा से मजदूरों की बन रही आवाज़: सलीम वीरानी

एनटीपीसी सीपत में इंटक की मज़बूत होती पकड़, श्रमिक हितों के लिए इंटक बना पहली पसंद

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी सीपत परिसर में इंटक यूनियन द्वारा श्रमिक हितों में लगातार किए जा रहे सशक्त कार्यों और पारदर्शी नेतृत्व से प्रभावित होकर सीटू के पूर्व महासचिव प्रताप खरे ने अपने 25 से अधिक साथियों के साथ इंटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह कदम सीटू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं इंटक की मज़बूती को और अधिक बल मिला है।
प्रताप खरे के साथ बलदाऊ बर्मन, अश्वनी खरे, मुकेश सूर्यवंशी, शैलेन्द्र राय, काशी राम कांत, लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी, शिव कुमार बर्मन, विकास सावले, वीरेंद्र डोंगरे, श्याम सुंदर सोनी, दिनेश, जनक सिदार, रोशन भार्गव, सीताराम केवर्त, सनत केवर्त, सुनील खरे, सोलू, प्रियंका खरे, सूर्यप्रकाश, सुखसागर, खरेलखन लाल सूर्यवंशी, सुनील भूपेंद्र सहित अन्य साथियों ने इंटक की सदस्यता ली। इस अवसर पर एनबीसी एडिशनल सेंट्रल लीडर के.पी. चंद्रवंशी, इंटक यूनियन के अध्यक्ष सलीम वीरानी, महासचिव ललित पगारे, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश धृतलहरे, नवीन कुर्रे, संदीप वर्मा, विनोद श्रीवास, ऋषि तंबोली, अर्जुन, राधेश्याम सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इंटक अध्यक्ष सलीम वीरानी ने इस मौके पर कहा कि यह हम सबके लिए गर्व और विश्वास का क्षण है। इंटक की नीतियां हमेशा से मजदूरों की आवाज़ रही हैं। प्रताप खरे जैसे अनुभवी और श्रमिक हितैषी नेता का हमारे साथ आना इंटक की विचारधारा की जीत है। आने वाले दिनों में इंटक और भी मज़बूती से श्रमिकों के लिए संघर्ष करेगा।

Related Articles

Back to top button