छत्तीसगढ़राजधानी

सावन और हरियाली पर्व पर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की महिला इकाई ‘प्रयासम’ का भव्य आयोजन

रायपुर। सावन मास की हरियाली और सांस्कृतिक समरसता को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की महिला इकाई प्रयासम – प्रगतिशील सखी मंच द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम की प्रमुख संयोजक अरुणा यादव, स्मिता यादव एवं रिंकी यादव रही, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अरुणा स्मिता, रिंकी, किरण, विद्या यादव, सीमा यादव, नीतू, अनुराधा, जया, मालती यादव, आकांक्षा यादव, सुनीता राजकमल यादव, मंजू यादव, अनिता यादव (सुनिता भाभी), आरती यादव, अनीता, कुसुम, किरण, भारती यादव, बेबी यादव, पूनम अहिर भाभी, अंजू दीप नीति यादव, नेहा पांडे, नम्रता यादव, सुनीता कमल यादव, मनीषा यादव, सुधा यादव, श्वेता यादव, और सुजाता यादव की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह एवं सावन उत्सव के पारंपरिक स्वरूपों का सुंदर संयोजन देखा गया। प्रयासम मंच के इस आयोजन ने सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत हरियाली तीज और सावन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वागत भाषण से हुई, जिसमें महिलाओं की भूमिका को समाज में सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे—मेहंदी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, लोकगीत, और सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
स्मिता यादव, अरुणा यादव और रिंकी यादव के संयोजन में समस्त व्यवस्थाएं बेहद अनुशासित और सौहार्दपूर्ण रही। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
प्रयासम – प्रगतिशील सखी मंच की यह पहल नारी शक्ति को संगठित कर सामाजिक-सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में एक प्रेरणास्पद प्रयास सिद्ध हुई है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने एकमत होकर ऐसे आयोजनों को नियमित करने की मांग की।
यह आयोजन न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बना, बल्कि यादव समाज में एक नई चेतना और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया।

Related Articles

Back to top button