छत्तीसगढ़राजधानी

आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

रायपुर, 29 जुलाई। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग) चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यार्थियों की चयन सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा जारी कर दी गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से प्रत्येक पद के विरुद्ध अधिकतम 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु चयनित किया गया है। इन पात्र अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट
द्धह्लह्लश्चह्य://ष्द्दश्चशद्यद्बष्द्ग.द्दश1.द्बठ्ठ/
पर प्रकाशित की गई है।
चयन प्रक्रिया के आगामी चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल   द्वारा किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्र अभ्यर्थियों को ष्टत्र ङ्क4ड्डश्चड्डद्व की वेबसाइट पर निर्धारित समयावधि में पुन: रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन संबंधी विस्तृत सूचना व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा आरक्षक संवर्ग (जिला पुलिस बल) के 570 रिक्त पदों की सीधी भर्ती हेतु दिनांक 04 अक्टूबर 202& को विज्ञापन जारी किया गया था। इस हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 01 जनवरी से 06 मार्च 2024 तक आमंत्रित किये गये थे।
ज्ञातव्य है कि भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण अंतर्गत जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दस्तावेज़ जांच, शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन प्रथम वाहिनी, छ.स.बल, भिलाई (जिला दुर्ग) में दिनांक 16 नवंबर 2024 से 11 जनवरी 2025 के मध्य संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button