देश / विदेश

सीएम योगी बोले- स्वरोजगार से स्वावलंबन की तरफ बढ़े यूपी के युवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुख्यमंत्री युवा कॉन्क्लेव और एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा योजना को एक परिवर्तनकारी पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि यह राज्य भर के लाखों युवाओं को स्व-रोज़गार से आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 68,000 से ज़्यादा युवाओं को 2,751 करोड़ का ब्याज-मुक्त और ज़मानत-मुक्त ऋण मिल चुका है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार नवोदित उद्यमियों को और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए 10त्न मार्जिन मनी सहायता भी दे रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं में असीमित संभावनाएं हैं। सीएम युवा योजना से इन युवाओं को मंच और मार्गदर्शन मिल रहा है जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने कहा कि यूपी के हस्तशिल्प, कुटीर और एमएसएमई उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। आज उत्तर प्रदेश में कोई भी नया उद्यम शुरू करने पर पहले 1000 दिन तक किसी प्रकार की लाइसेंस बाध्यता नहीं है। उन्हें पांच लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button