
तिल्दा नेवरा। नाग पंचमी के पावन पर्व पर तिल्दा नेवरा ब्लॉक की बैकुण्ठ स्थित आदित्य विद्या मंदिर में नाग पंचमी पर्व धूम धाम से मनाई गई।
टीचर ममता पाल ने बताया कि ब्लेक बोर्ड पर नाग देवता बनाकर पूजा अर्चना की गई, नारियल तोड़ी गई और छात्र छात्रों को नाग पंचमी की महत्ता को बताई गई। इसी तरह नर्सरी के बच्चों को स्कूल टीचर ममता द्वारा बुधवार या शनिवार को एक्टिविटी कराई जाती है। बच्चे भविष्य के युवा इसलिए इन्हे पढ़ाई के साथ योग डांस, खेलकूद, और तरह तरह की एक्टिविटी से शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाने का काम आदित्य विद्या मंदिर के टीचरों द्वारा की जा रही है।



