किसानों से संवाद, स्कूल का निरीक्षण; जांजी पहुंचे अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्या
बोले - मोदी-साय सरकार किसानों के हित में पूरी तरह प्रतिबद्ध

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने मस्तूरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजी का दौरा कर किसानों की समस्याएं जानी और शासकीय स्कूल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। सूर्या ने खेतों और दुकानों में जाकर यह जानकारी ली कि किसानों को समय पर खाद और बीज मिल रहा है या नहीं।
उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार की ओर से हर स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। भंडारण केंद्रों में पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध है तथा वितरण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इसके बाद उन्होंने ग्राम के प्राथमिक शाला परिसर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बच्चों से संवाद कर शिक्षा की स्थिति को जाना। उन्होंने प्राचार्य ज्योति तिर्की से स्कूल की साफ सफाई, शैक्षणिक गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने विद्यालय में पाई गई कुछ अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश भी दिए। चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर नई योजनाएं ला रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर खाद, बीज और सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, मदन पाटनवार, सरपंच राजेंद्र पाटले, सचिव परमेश्वर सोनवानी, रोजगार सहायक दिलीप कैवर्त्य, शिव यादव, रंजीत सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे।

