छत्तीसगढ़

शिक्षण अब सिर्फ किताबों तक नहीं, कल्पनाओं तक पहुँचना चाहिए : एबीईओ टंडन

विकासखंड शिक्षाधिकारी शिवराम टंडन के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एससीईआरटी रायपुर और डाइट पेंड्रा के निर्देशन में कक्षा 6वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 5 अगस्त को हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड मस्तूरी के मिडिल स्कूल स्तर के हिंदी (मल्हार) और गणित (प्रकाश) विषय के लिए आयोजित किया गया है. कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शिवराम टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्त्रोत समूह द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। श्री टंडन ने प्रतिभागी शिक्षकों को एनसीएफ, एनईपी 2020 और एफएलएन के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवीन पाठ्यपुस्तकों में आए परिवर्तन केवल पृष्ठों तक सीमित नहीं हैं, ये बच्चों की सोच, समझ और कल्पना शक्ति को नई दिशा देने वाले हैं। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रशिक्षण के माध्यम से इन बदलावों को आत्मसात कर कक्षा-कक्ष में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस प्रथम चरण के प्रशिक्षण में गणित विषय के 53 और हिंदी विषय के 36 शिक्षकों को शामिल किया गया है। ऑनलाइन उपस्थिति और प्री-टेस्ट के माध्यम से शिक्षकों की सहभागिता और पूर्व ज्ञान का आंकलन किया गया।
मास्टर ट्रेनर्स के रूप में अनिल श्रीवास, मोहनलाल बघेल, चंद्रिका प्रसाद जांगड़े, गिरजानंद सिदार, भुवनेश्वरी सूर्यवंशी और सुनील कुमार साहू ने प्रभावशाली तरीके से गणितीय अधिगम, मूल्यांकन, शिक्षण अनुक्रम तथा प्रभावी शिक्षण गतिविधियों की प्रस्तुति दी। डाइट पेंड्रा के प्राचार्य श्री जे. पी. पुष्प ने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण के सफल संचालन की जिम्मेदारी प्रशिक्षण प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कुशलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम को तकनीकी व लॉजिस्टिक सहयोग चरण दास महंत, हिमांशु शर्मा, चंद्रकुमार चंद्राकर, रंजीता जांगड़े, दीपक शर्मा और संतोष यादव ने प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button