छत्तीसगढ़राजधानी

हमारी देश की शान तिरंगा : टंकराम वर्मा

तिल्दा नेवरा (वीरेन्द्र साहू)। भारतीय जनता पार्टी की राजस्व खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में उनके विधानसभा क्षेत्र बलौदाबाजार के तिल्दा नेवरा में भाजपा कार्यालय वार्ड क्रमाँक 11 से तिरंगा रैली निकलकर खुबचन्द बघेल चौक तक रैली काआयोजन भाजपा तिल्दा नेवरा शहर मंडल द्वारा की गई थीं। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्र कला वर्मा नगर की प्रथम नागरिक भी नगर की तिरंगा रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मंत्री टंकराम वर्मा ने जोश और जूनून के साथ मेरा देश मेरा तिरंगा की नारो के साथ नगर तिल्दा नेवरा में हुंकार भरी। भारी संख्या में लोग एकत्रित हए थे। सभी के हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय, वन्दे मातरम की जयघोष के साथ बड़े उल्लासपूर्वक तिल्दा नेवरा में तिरंगा रैली सम्पन्न हुई।

Related Articles

Back to top button