7 लाख 10 हजार की सौगात के साथ जिपं. सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या ने मुड़पार में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
सूर्या ने कहा- विष्णुदेव साय की सरकार है कामदार सरकार

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। क्षेत्र के ग्राम मुड़पार मौवारपारा में शुक्रवार को 5 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं 2 लाख 10 हजार की लागत से होने वाले बोर खनन कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कुल 7 लाख 10 हजार के निर्माण कार्यों का शुभारंभ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या एवं जनपद सदस्य अंजलि भास्कर पटेल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल, मुड़पार सरपंच दिलीप मन्नेवार, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, रलिया सरपंच शैलेन्द्र शांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अजा. मोर्चा के भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार कामदार सरकार है, जो लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
भाजपा का नारा है- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास। सडक़, नाली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार है। हमारे क्षेत्र के बच्चे शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति करें और नशे से दूर रहकर अच्छा इंसान बनें, तभी हम स्वस्थ और स्वच्छ मस्तूरी की ओर बढ़ पाएंगे। भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया है और भाजपा ही इसे और संवारने का काम करेगी।
जनपद सदस्य अंजलि भास्कर पटेल ने कहा कि सूर्या जी द्वारा सीसी रोड हेतु राशि दी गई है। वहीं मेरे जनपद निधि से पेयजल व्यवस्था हेतु बोर खनन एवं पाइपलाइन की राशि दी गई है। आने वाले समय में हम सभी मिलकर मुड़पार में सडक़, नाली और पानी की व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करेंगे। मुड़पार सरपंच दिलीप मन्नेवार ने कहा कि गांव की जनता लंबे समय से सडक़ और पानी की समस्या से जूझ रही थी। आज भूमिपूजन के साथ ही विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है। हमें भरोसा है कि आने वाले समय में गांव पूरी तरह सुविधाओं से परिपूर्ण होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में रामकुमार मंडलोई, शत्रुघ्न गोस्वामी, पवन सिदार, सुरेश पोर्ते, रामकुमार पटेल, रामसिंह मन्नेवार, मुकेश, सुखराम मन्नेवार, मुरारी पांडे, मानसिंह, रविशंकर श्रीवास, दीपक पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व वरिष्ठजन उपस्थित थे।




