
रायपुर। श्री गणेश जी की आज बुधवार को शुभ मुहुर्त में ‘गणेश जी की जय-जय’ की जयकारों के साथ घर-घर विराजमान हुए। जैसे की ज्ञात हो कि तीज पर्व के अगले दिन श्री गणेश जी विराजमान होते हैं। लोगों ने अति उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। गणेश जी 10 दिनों तक विराजमान होते हैं। उनकी पूजा भक्तिभाव से करते हैं। लोगों ने मंगलवार की रात तक गणेश को लाते रहे, व सुबह भी शुभ मुहुर्त के पहले लाए जा रहे थे।

