मस्तूरी क्षेत्र को मिला विकास का तोहफा; 20 सडक़ों की मरम्मत को मिली स्वीकृति
मार्गों की स्वीकृति जनता के विश्वास व आशीर्वाद का परिणाम , मस्तूरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता : लहरिया

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात मिली है। विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र की 20 प्रमुख सडक़ों की मरम्मत और उन्नयन कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। यह कदम ग्रामीण अंचल में आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास की रफ्तार को और तेज करेगा।
विधायक लहरिया ने लंबे समय से क्षेत्र की सडक़ों की जर्जर स्थिति को लेकर पत्राचार और लगातार पहल की थी, जिसके परिणामस्वरूप यह स्वीकृति मिली है। स्वीकृत प्रमुख सडक़ें पचपेडी से चिल्हाटी मार्ग (23.80 किमी) , मल्हार से चिल्हाटी मार्ग (24.80 किमी, डब्ल्यूएमएम एवं बीटी पैच रिपेयर) , दर्री लावर कोनी इटवा पाली सरसेनी मटिया ठाकुरदेवा खपरी गीधपुरी मार्ग (25.00 किमी) , मस्तूरी मल्हार जोधरा लवन मार्ग (34.00 किमी) सीपत बलौदा कोरबा मार्ग (14.00 किमी) , सीपत बेलतरा मार्ग (कुल 13.00 किमी) , नवाडीह चौक सीपत झलमला मोहरा मार्ग (6.60 किमी) , खम्हरिया सोंठी नवापारा मार्ग (11.60 किमी) , दर्रीघाट फरहदा मार्ग (2.80 किमी) , सीपत नरगोडा मार्ग (3.00 किमी) , खैरा देवरी मार्ग 2 किमी , कोरबी खोंधरा मार्ग 5.80 किमी , दवनडीह भौराडीह दर्राभाठा मार्ग 2 किमी , बोहरडीह केंवटडीह भुतहा मार्ग 3 किमी, बकरकुदा मटिया मार्ग 4.80 किमी , पथरखान पहुंच मार्ग 1किमी , बिटकुली पोंडी हथनी मार्ग 5 किमी इन सभी मार्गो के कार्य पूर्ण होने से ग्रामीण अंचल के गांव-गांव तक बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी और किसानों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों व आमजन को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यह स्वीकृति जनता के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। मस्तूरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मेरी प्राथमिकता सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर केंद्रित है। इन 20 सडक़ों की मरम्मत से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि गांव-गांव में विकास की नई राह खुलेगी। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र की जनता को हर सुविधा उपलब्ध हो और मस्तूरी विधानसभा विकास की नई मिसाल बने।



