छत्तीसगढ़

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी; पोड़ी में सायकल वितरण और शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

मुख्यमंत्री सायकल योजना से छात्राओं को मिली रफ्तार

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शासकीय हाई स्कूल पोड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सायकल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को सायकल वितरित की गई। इस अवसर पर शिक्षक दिवस भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने केक काटकर गुरुजनों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार कुंभकार, विधायक प्रतिनिधि किशन धूलिया, सदस्य सुरेश पटेल, पन्नालाल यादव, श्रीमती तिहारीन बिंझवार, प्राचार्या श्रीमती गायत्री कौशिक, शैक्षिक संकुल समन्वयक रामबाबू कर्ष, व्याख्याता श्रीमती अनुराधा कौशिक, सुनीता साहू, शिक्षक पुरन यादव, चंद्रहास श्रीवास, संतोष धीवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एसएमडीसी के अध्यक्ष रामकुमार कुंभकार ने कहा कि मुख्यमंत्री सायकल योजना छात्राओं को शिक्षा से जोडऩे का महत्वपूर्ण प्रयास है। आज की बालिकाएं कल समाज और देश का भविष्य हैं। यह सायकल सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि उनके आत्मनिर्भरता और तरक्की की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक है।
विधायक प्रतिनिधि किशन धूलिया ने कहा कि बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षा सबसे आवश्यक है। अनुशासन, मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन का पालन करके ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आज का यह समारोह बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करता है।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों को संदेश दिया कि वे शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को आत्मसात कर अपने गाँव और परिवार का नाम रोशन करें।

Related Articles

Back to top button