
रायपुर। पितृ पक्ष के पहले दिन, रविवार 07 सितंबर को प्रगतिशील यादव महासंघ के कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में शामिल जितेंद्र बहादुर यादव, सत्येंद्र यादव, संजय यादव, उपेन्द्र सिंह, राजेंद्र यादव, डॉक्टर एन पी यादव, एल पी गोपाल, राकेश यदु, रामलाल यादव, अशोक यादव, राजेश यादव, श्रीमती किरण यादव, श्रीमती स्मिता यादव, सुजीत सिंह, देव यादव, रविंद्र सिंह यादव, हेमंत यादव, विजय यादव, आदि ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की स्थापना के रजत जयंती वर्ष पदार्पण के उपलक्ष्य में अब तक दिवंगत हुए &2 आजीवन सदस्यों की सामाजिक सेवाओं को यादों में संजोकर रखने निमित्त उनके परिवारजनों का अभिनंदन किया जाए। तदानुरूप 21 सितम्बर को वृन्दावन हॉल में समाज गौरव सम्मान का आयोजन किया जाएगा तथा श्राद्ध के अंतिम दिन स्मृतिशेष कृष्णमित्रों को सुरमयी श्रद्धांजलि दी जाएगी ।
महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि इस अवसर पर हाल फि़लहाल संगठन से जुड़े नए आजीवन सदस्यों का वंदन सत्कार कर उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों से रूबरू होंगे। मीटिंग के दौरान महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष नरसिंह प्रसाद यादव का 75वां जन्मदिन मनाया गया तथा संरक्षक राम मणि यादव के 80 वर्ष पूरे होने पर उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की गई। जय माधव, जय यादव, जय मानव के गगनभेदी उदघोष के बीच सदस्यों ने एक दूसरे को अनंत चतुर्दशी की बधाई दी ।



