छत्तीसगढ़राजधानी

रायपुर एम्स से फरार कैदी गिरफ्तार

रायपुर। हत्या के मामले में सेंट्रल जेल रायपुर में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते शनिवार को पुलिस को चकमा देकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर से फरार हो गया था। फरारी की खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाया और अंतत: उसे एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैदी के फरार होने के बाद रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने मिलकर त्वरित कार्रवाई शुरू की। रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी गई और सक्रियता के चलते आरोपी को पकडऩे में सफलता मिली।
इस अभियान में आईजी आरपीएफ मुन्नवर खुर्शीद, एसएसपी रायपुर लाल उमेद सिंह, एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसपी जीआरपी श्वेता सिन्हा और रायपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश सोरी सहित कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button