छत्तीसगढ़

मोहरा, पंधी में गणेश विसर्जन; तेज़ आवाज़ में बजा डीजे, पुलिस ने बजाई कानूनी डुगडुगी

दो गाडिय़ाँ और सेटप जब्त

सीपत (हिमांशु गुप्ता) । ग्राम मोहरा और पंधी में गणेश विसर्जन के दौरान कानों को बहरा कर देने वाली तेज़ ध्वनि पर बज रहे डीजे पर सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मौके से पीकप वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0819 और स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 16 सीपी 1610 समेत डीजे साउंड सिस्टम जप्त कर लिया गया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 के अंतर्गत की गई। टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि विसर्जन ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि डीजे संचालक तेज ध्वनि में डीजे बजाकर आम नागरिकों को परेशान कर रहे हैं। मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि सुरेंद्र कुमार रजक उम्र 25 वर्ष निवासी मोहरा, थाना सीपत और दीपक यादव उम्र 28 वर्ष निवासी दर्रीघाट, थाना मस्तुरी बिना अनुमति पत्र के डीजे बजा रहे थे। गौरतलब है कि डीजे संचालकों को पहले ही मीटिंग के दौरान माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद तेज ध्वनि में डीजे बजाकर आदेशों का उल्लंघन किया गया।

कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही

अनावेदकों द्वारा ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 4, 5, 6, 15 और 16 के तहत मामला दर्ज कर इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button