छत्तीसगढ़

ऑपरेशन मुस्कान : सीपत पुलिस ने बिहार से नाबालिग को किया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। थाना सीपत पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग अपहृता को सुरक्षित बरामद करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
मामला उस समय दर्ज हुआ जब एक नाबालिग लडक़ी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीडि़ता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और निर्देशन पर थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सतत् प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 09 सितम्बर 2025 को अपहृता को बिहार के जिला किशनगंज स्थित ग्राम लोधाबाड़ी (ठारकुरगंज चूरली), थाना कुर्लीकोट से बरामद किया।
आरोपी की पहचान अशोक कुमार राजभर पिता गया राजभर उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लोधाबाड़ी (ठारकुरगंज चूरली) थाना कुर्लीकोट, जिला किशनगंज (बिहार) के रूप में हुई. जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 65(1), 87 बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे, आरक्षक प्रकाश जगत एवं महिला आरक्षक प्रीति दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button