छत्तीसगढ़

बेटियों की पढ़ाई ही समाज की असली ताकत : रेवाशंकर

शा.हाईस्कूल रांक में साइकिल वितरण , साइकिल से खुलेगी शिक्षा की राह, बेटियों ने जताई खुशी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शासकीय हाईस्कूल रांक में मंगलवार को सरस्वती सायकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू, सरपंच विक्रम सूर्यवंशी, उपसरपंच सुरेंद्र राठौर सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाना हमारी पहली जिम्मेदारी है। आज सरकार की इस योजना से बालिकाओं को पढ़ाई के लिए सुविधा मिलेगी और समाज में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी। सशक्त नारी ही सशक्त समाज की पहचान है। सरपंच विक्रम सूर्यवंशी ने कहा कि गांव की बच्चियां आगे बढ़ेंगी तो पूरा समाज आगे बढ़ेगा। साइकिल मिलने से अब बच्चियों को दूरस्थ विद्यालय आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। कार्यक्रम में मौजूद कई बालिकाओं ने भी अपनी खुशी जाहिर की। छात्राओं ने कहा कि अब हमे रोज पैदल स्कूल नहीं आना पड़ेगा, समय बचेगा और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। साइकिल मिलने से हमें पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा मिली है, अब हम भी सपनों को पूरा कर सकेंगे। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र कुमार साहू, धनेंद्र कुमार बंजारे, जितेंद्र साहू, रीता साहू, प्रीति मिश्रा, पायल पांडेय, प्रदीप राठौर, रघुवीर पटेल, नंदकिशोर राठौर एवं संजय मंजारे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button