संगठन सृजन अभियान में सीपत ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने पेश किया आवेदन
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया बोले- सीपत से तय होगी मस्तूरी की जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर रविवार को सीपत के स्थानीय विश्रामगृह में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पर्यवेक्षक एवं पीसीसी सचिव विकास सिंह, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला समन्वयक जगदीश कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक व पीसीसी सचिव विकास सिंह ने कहा कि मैं पीसीसी द्वारा मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनती कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रहेगी। वहीं जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि मस्तूरी में कांग्रेस विधायक बनने के पीछे सीपत ब्लॉक की अहम भूमिका रही है। हर चुनाव में यहां के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का झंडा बुलंद किया है। संगठन सृजन अभियान के तहत युवाओं, महिला, एसटी-एससी व अल्पसंख्यकों को 50 प्रतिशत भागीदारी दी जाएगी। विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा की जीत हमेशा सीपत ब्लॉक से ही तय होती है। यहां के कार्यकर्ताओं की ताकत और एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है।
संगठन सृजन अभियान से युवाओं, महिलाओं और नए चेहरों को आगे लाकर कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा। आने वाले चुनाव में सीपत से ही जीत की रणनीति बनेगी और कांग्रेस का परचम लहराएगा. बैठक का संचालन केश शिप बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, दुबे सिंह कश्यप, वीरेंद्र शर्मा, मनोज खरे, प्रमोद जायसवाल, विजय गुप्ता, दुर्गा तिवारी, अशोक सूर्यवंशी, राजू सूर्यवंशी, उमेश चंद्राकर, मनोहर पात्रे, सुनील पटेल, रामेश्वर साहू, देव सिंह पोर्ते, देवी कुर्रे, दिलीप मननेवार, वीरेंद्र लैहर्षण, दुष्यंत यादव, विंदा सूर्यवंशी, रामजी बिंझवार, धनिदास महंत, धनश्याम नेताम, रामसनेही कमल, नारायण, विनोद यादव, विनोद साहू, महेंद्र कश्यप, मुनीर खान, धन्नजय सिंह ठाकुर, भोज यादव, उमेश कश्यप, दीपक साहू, नंदकुमार साहू, रानू श्रीवास सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक को आवेदन देकर अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
बैठक के दौरान जनपद सदस्य देव सिंह पोर्ते के नेतृत्व में सोंठी पूर्व सरपंच राजेन्द्र पटेल, पुरुषोत्तम नेताम, भूषण पटेल, पंच रामकुमार कश्यप सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक और जिलाध्यक्ष ने उन्हें कांग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत किया।




