सीपत में गूंजा श्रीराम का जयकारा, जनप्रतिनिधियों ने किया 25 फीट रावण का वध
(हजारों की भीड़ ने देखा असत्य पर सत्य की जीत का नजारा)

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। अंचल में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। सीपत के सब्जी मंडी मैदान में हजारों लोगों की मौजूदगी में 25 फीट ऊँचे रावण का वध कर श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। अतिथि के रूप में सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर और जनपद सदस्य मनोज खरे , उपसरपंच प्रतिनिधि शशिकांत साहू ने जनप्रतिनिधियों व पंचों के साथ मिलकर रावण का दहन किया। उनके साथ संदीप खरे , प्रेम खरे, लच्छी वर्मा, नीटू खरे, गोपीचंद वर्मा, कपूरचंद लास्कर सहित सभी 20 वार्डों के पंच शामिल रहे।
टीआई गोपाल सतपथी ने श्रीफल तोड़ा। जैसे ही दशानन का पुतला धू-धू कर जलने लगा, आसमान आतिशबाजियों की चमक से रोशन हो उठा और पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। भीड़ में मौजूद हजारों लोगों ने आतिशबाजी के अद्भुत नजारे का आनंद लिया। इसी तरह गुप्ता मोहल्ला, देवनाथ भवन, भोई मोहल्ला सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर भी बच्चों और युवाओं ने रावण के पुतले बनाकर दहन किया। कई स्थानों पर सामाजिक स्तर पर भी दशानन वध के कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें भगवान श्रीराम की शिक्षाओं और आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में उतारना चाहिए।
सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार ने कहा कि पर्व हमें जीवन में नई सीख देता है, इसलिए सभी को श्रीराम जी के आदर्शों पर चलना चाहिए। रावण दहन के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ देवी मंदिरों में पहुंचे, जहाँ परंपरा के अनुसार सोंपत्ति अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। घर-घर में आरती उतारी गई और सोंपत्ति भेंट की परंपरा निभाई गई। पूरे आयोजन में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी व उनकी पुलिस टीम का विशेष योगदान सराहनीय रहा।




