छत्तीसगढ़

रेवाशंकर साहू बने सीपत तहसील साहू समाज अध्यक्ष, रैली से दिखाया संगठन का दम

फूलमालाओं व बैंड-बाजे के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

रेवाशंकर ने कहा : समाज की तरक्की के लिए एकजुट रहना जरूरी

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। साहू समाज भवन सीपत में शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में तहसील साहू समाज की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। पाराघाट, सीपत और मड़ई केंद्र से बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। सर्वसम्मति से वर्तमान क्षेत्र क्रमांक 8 के जनपद सदस्य , गतौरा सुखरीपाली निवासी रेवाशंकर साहू को सीपत तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, समाज के लोगों ने तालियों और जयकारों से स्वागत कर माहौल को गूंजायमान कर दिया।
तहसील कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष विनोद साहू, महामंत्री संतोष साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी साहू, संगठन सचिव सालिकराम साहू, कोमल साहू व पुरुषोत्तम साहू, महिला संगठन सचिव सरोजनी साहू, महिला उपाध्यक्ष कल्याणी साहू, संरक्षक लक्ष्मी साहू, धनीराम साहू व भुलाऊराम साहू को मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद बैंड बाजे और आतिशबाजी के बीच समाजजनों ने कर्मा माता की जय के नारों के साथ समाज भवन से नवाडीह चौक तक विशाल रैली निकाली।


इस रैली ने न केवल समाज की शक्ति का प्रदर्शन किया बल्कि एकता और संगठन का सशक्त संदेश भी दिया। तहसील अध्यक्ष रेवाशंकर साहू ने कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। समाज को संगठित और मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। युवा पीढ़ी को परंपरा और संस्कार से जोडक़र समाज को नई दिशा देना ही मेरा संकल्प है। सीपत केंद्राध्यक्ष व गुड़ी सरपंच दुर्गा साहू ने कहा कि नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में समाज और अधिक संगठित होगा। हम सब मिलकर शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर पाराघाट केंद्र अध्यक्ष शिवनारायण साहू, मड़ई केंद्र अध्यक्ष बिहारीलाल साहू, पाराघाट केंद्र संरक्षक लोभेराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के तीनों केंद्रों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button