छत्तीसगढ़

‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान में सीपत गरमाएगा माहौल, विजय जांगिड़ कल नवाडीह चौक में करेंगे शिरकत

नवाडीह चौक में 12 बजे पहुंचकर डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगे और जनसंपर्क कर आम जनता से जुड़ेंगे

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान के तहत मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा 13 अक्टूबर दिन सोमवार को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी विजय जांगिड़ विशेष रूप से सीपत ब्लॉक के नवाडीह चौक में 12 बजे पहुंचकर डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगे और जनसंपर्क कर आम जनता से जुड़ेंगे। अभियान का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष विजय केशरवानी, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में होगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ, वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छग कांग्रेस सहप्रभारी श्री जांगिड़ की जोरदार स्वागत करने की तैयारी में जुटे हुए है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अपील की है कि सभी कार्यकर्ता समय पर पहुंचकर अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।

Related Articles

Back to top button