जनता का विश्वास बिकाऊ नहीं, दिल्ली तक गूंजेगा छत्तीसगढ़ का हस्ताक्षर : विजय जांगिड़
नवाडीह चौक में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान

विधायक लहरिया ने कहा- जनता की अदालत में वोट चोरों की हार तय, कांग्रेस की हर सांस अब जनहित के लिए समर्पित
सीपत (हिमांशु गुप्ता)। ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान के तहत सोमवार को नवाडीह चौक में कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी विजय जांगिड़ एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। मंच से नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की मर्यादा तोडऩे, जनादेश की अनदेखी करने और जनता के विश्वास को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया।
छग सहप्रभारी विजय जांगिड़ बोले : जनता के वोट से चुनी सरकार को चोरी से नहीं छीना जा सकता
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि देश की राजनीति में आज एक गंभीर संकट है। जनता के वोट से चुनी सरकारों को ईडी-सीबीआई के डर से गिराया जा रहा है। लोकतंत्र को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है — इस बार जनता का जवाब ईवीएम नहीं, सडक़ों से मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता के लिए नहीं, जनता के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है। छत्तीसगढ़ की धरती हमेशा से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों की रही है। अब हर गली-मोहल्ले से एक ही आवाज उठेगी — वोट चोर गद्दी छोड़ो!”।कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने बैनर पर अपने हस्ताक्षर से किया, जिसके साथ ही इस जनआंदोलन की औपचारिक शुरुआत हुई।
विधायक दिलीप लहरिया बोले : जनता का अपमान, लोकतंत्र का अपमान है
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि जब जनता ने कांग्रेस को चुनकर विश्वास जताया, तो भाजपा ने वह जनादेश छीनने की कोशिश की। यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, लोकतंत्र का अपमान है। अब यह संघर्ष सडक़ों से लेकर संसद तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव, हर वार्ड तक जाकर जनता को बताएंगे कि किस तरह जनता के वोट की चोरी हुई है। हमारे नेता राहुल गांधी ने सच्चाई और जनता के अधिकार की लड़ाई शुरू की है। अब छत्तीसगढ़ की धरती से यह आग पूरे देश में फैलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शराब भ_ी बंद करने के बजाय स्कूल बंद कर रही है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर बोले : यह अभियान सिर्फ विरोध नहीं, जनजागरण का आंदोलन है
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान किसी पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है जो जनता के जनादेश को नकारती है। आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र के लिए खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन गांव-गांव तक जाकर लोगों को लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराएगा। हम चाहते हैं कि हर नागरिक यह समझे कि वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है — उसे कोई चुरा नहीं सकता। अब जनता खुद तय करेगी कि किसे सत्ता में रहना है और किसे गद्दी छोडऩी है।
इसके बाद छग सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने बैनर पर हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने फार्म भरकर और हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, वीरेंद्र शर्मा, समीर अहमद, किसान नेता प्रमोद जायसवाल, केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जिला युकां उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी, विजय गुप्ता, दुर्गा तिवारी, भोला साहू, उमेश चंद्राकर, राजेश्वर साहू, धनिदास महंत, भागीरथी पोरते, दर्राभांठा सरपंच एन.एल. घृतलहरे, मनोहर पात्रे, ईश्वर पाटनवार, बुटन पाटनवार, दीपक यादव, उमेश कश्यप, जानू टंडन, सोनू लास्कर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।



