छत्तीसगढ़

सीपत में 23 अक्टूबर से होगी अखंड नवधा रामायण की शुरुआत; श्रद्धा और भक्ति में डूबेगा तेली धीवर मोहल्ला

15 वर्षों से जारी है आस्था की यह परंपरा, इस बार भी श्रद्धालु रहेंगे भक्ति में लीन , दूर दराज से आएंगी मानस मंडलियां

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। भक्ति, संगीत और आस्था के संगम से सीपत का वातावरण एक बार फिर राममय होने जा रहा है। तेली धीवर मोहल्ले में इस वर्ष अखंड नवधा रामायण पाठ का 15वां वार्षिकोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की शुभ शुरुआत 23 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ होगी, जबकि 2 नवंबर को हवन और सहस्त्रधारा के साथ कथा का दिव्य समापन किया जाएगा।
नौ दिनों तक रामकथा की रसधारा प्रवाहित होती रहेगी, जिसमें दूर-दराज़ क्षेत्रों से प्रसिद्ध मानस मंडलियां पहुंचकर अपने मधुर गायन और वादन से श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में डुबो देंगी। आयोजन के आचार्य पंडित राजकुमार मिश्र और उपाचार्य पंडित प्रांशु तिवारी के मार्गदर्शन में तैयारियां जोरों पर हैं। मोहल्ले के श्रद्धालु और आयोजन समिति के सदस्य पूरे उत्साह से कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और मानस मंडलियों से आग्रह किया है कि वे इस अमृतमयी कथा में शामिल होकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की लीलाओं का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Back to top button