छत्तीसगढ़

‘सतर्कता ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी — एनटीपीसी और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ प्रेरक आयोजन’

प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.एन. पटेल ने कहा — कर्तव्यनिष्ठ और सतर्क नागरिक ही मजबूत समाज की पहचान

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में एनटीपीसी के संयुक्त तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत ‘सतर्कता – हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। एनटीपीसी के आयोजक के रूप में कुंदन राठौर(एजीएम), प्रमाणिक जी, रश्मि जी उपस्थित हुए। कुंदन राठौर ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य को साझा करते हुए कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र कि उन्नति का पहचान उस देश के नागरिकों कि सतर्कता से होती है। हमारा यह कार्यक्रम ना केवल समाज अपितु आप सभी विधार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायता करेगा।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.आर. एन. पटेल ने विधार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर हम अपनी भूमिकाओं को समझते हुए सदैव अपनी कर्तव्य को पूरा करें और हम स्वयं सतर्क रहें तो हमारा समाज भी हमेशा उत्थान कि ओर बढ़ेगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संगीता साहु, द्वितीय स्थान दिपक राठौर, तृतीय स्थान प्रशांत यादव तथा सांत्वना पुरस्कार निलम साहू व अर्चना साहू ने प्राप्त किया। निर्णायक कि भूमिका वरिष्ठ प्राध्यापिका निना वखारिया, डॉ. शुभ्रा मिश्रा तथा वंदना श्रीवास्तव रहीं। मंच संचालन दिपेश जोशी ने किया तथा आभार प्रकट डॉ. के.वेनु. आचारी ने किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण सांस्कृतिक प्रभारी स्वेता पांड्या, डॉ. रामप्रसाद चन्द्रा, जीवन प्रभाकर गोरे, हेमपुष्पा नायक, धनंजय टंडन, विमल तिवारी के साथ सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button