छत्तीसगढ़

‘इंटक यूनियन का दमदार नामांकन शो – भीड़ ने दिखाया भरोसा, जीत का दावा पक्का’

कर्मचारी हितों की रक्षा के संकल्प के साथ इंटक यूनियन ने दिखाई दमदार एकजुटता , सलीम विरानी ने कहा - कर्मचारियों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। एनटीपीसी सीपत में मंगलवार को इंटक यूनियन ने नामांकन के अवसर पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक विशाल रैली निकाली। भारी संख्या में कर्मचारियों और मजदूरों की उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि इंटक यूनियन अब भी कर्मियों की पहली पसंद बनी हुई है। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर कर्मचारी एकता और अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।
इस मौके पर यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि इंटक हमेशा से कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने, समझने और उनके निराकरण के लिए संघर्ष करती रही है। यही कारण है कि आज इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी इस रैली में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटक यूनियन के अध्यक्ष सलीम विरानी, महासचिव ललित पगारे, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश घृतलहरे, ऑल इंडिया एनटीपीसी एम्प्लॉयी फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रताप खरे, कोषाध्यक्ष नवीन कुर्रे, उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास, संदीप वर्मा, राधेश्याम डहरिया, छत्रपाल पटेल, ओंकार परिहार, सुनील भोई, शिवपूजन यादव, मुकेश लहरे, आशीष गुप्ता, पीताम्बर सिंह, प्यारे लाल बघेल, शैलेन्द्र रॉय, कांशीराम कांत, बलदाऊ बर्मन, अश्वनी सूर्यवंशी, सुनील सूर्यवंशी, शितेन्द्र अंचल, जय अंचल, लखनलाल गुप्ता, अरुण शर्मा, परमानंद श्रीवास, गौतम यादव, कृष्णा पटेल, मनोज पटेल, ओमप्रकाश पटेल, लखेश्वर भारद्वाज, संतोष निर्मलकर और कमल साहू सहित राष्ट्रीय विद्युत कर्मचारी संघ (इंटक) के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली के समापन अवसर पर अध्यक्ष सलीम विरानी ने सभी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप सभी का जोश और विश्वास हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। इंटक यूनियन सदैव कर्मचारियों की आवाज बनेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और यूनियन हर स्तर पर आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Related Articles

Back to top button