छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में चमकी सीपत की शिवांगी सिंह, जीती स्वर्ण पदक

स्वीकृति, प्रिंसी ने रजत, आदित्य और रियांश ने कांस्य जीतकर बढ़ाया डिफेंस क्लब मोपका का मान

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सीपत क्षेत्र की उभरती ताइक्वांडो खिलाड़ी शिवांगी सिंह ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता बिलासपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से सैकड़ों खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
डिफेंस ताइक्वांडो क्लब मोपका से हिस्सा लेते हुए शिवांगी ने अपने दमदार खेल और आत्मविश्वास के बल पर फाइनल मुकाबला जीतकर क्लब और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी क्रम में जगदलपुर में आयोजित अंडर-17 चैम्पियनशिप में क्लब की खिलाड़ी स्वीकृति गुप्ता और प्रिंसी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। वहीं भिलाई जामुल में हुए मुकाबलों में आदित्य राठौर और रियांश सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कांस्य पदक जीतकर मोपका क्लब का परचम लहराया।
क्लब के संचालक एवं कोच सूर्यप्रकाश चंद्राकर ने सभी पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों और टीम सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से साबित किया है कि सीपत क्षेत्र प्रतिभा से भरा हुआ है। आने वाले समय में ये बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतेंगे। खिलाडिय़ों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्लब के सदस्यों और परिजनों ने सभी विजेताओं का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button