छत्तीसगढ़

सीआईएसएफ ने वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सीपत में निकाली जनजागरण बाइक रैली

एनटीपीसी के जवानों ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ महोत्सव सप्ताह (7 नवंबर से 14 नवंबर 2025) के अंतर्गत CISF यूनिट NTPC सीपत द्वारा मंगलवार को नगर में भव्य जनजागरण बाइक रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक इस रैली में CISF के अधिकारी एवं जवानों ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत नारों के साथ पूरे सीपत नगर को गूंजा दिया। बाइक रैली एनटीपीसी कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई एनटीपीसी स्टेडियम पहुंची, जहां राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की मधुर धुनों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
स्टेडियम परिसर में बाल भारती स्कूल, एनटीपीसी सीपत के बच्चों ने सुमधुर स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। समापन अवसर पर ष्टढ्ढस्स्न यूनिट प्रमुख डिप्टी कमांडेंट श्री कपिल सुधाकर कामडी ने जवानों को राष्ट्रसेवा में सदैव त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने हेतु एनटीपीसी प्रबंधन, नगरवासियों, बाल भारती स्कूल के गुरुजनों और विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। रैली के दौरान ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिन्द’ के नारों से सीपत की गलियाँ गूंज उठीं, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Related Articles

Back to top button