सीपत महाविद्यालय का बहतराई स्टेडियम में जलवा , 7 मेडल जीतकर सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स में लहराया परचम
विद्यार्थियों ने सेक्टर के साथ माता पिता का बढ़ाया मान : प्राचार्य डॉ खेर

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में 18-19 नवंबर को आयोजित सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स पुरुष/महिला प्रतियोगिता में शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदान में अपना दमखम दिखाया और कुल 7 मेडल जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। पुरुष वर्ग में सीपत के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन जिसमें नितेश भाला फेंक प्रथम स्थान , कमल किशोर 200 मीटर दौड़ द्वितीय स्थान , कमल किशोर 400 मीटर दौड़ तृतीय स्थान रहा।
महिला वर्ग में बेटियों का दमदार जलवा रहा। जिसमें बिंदाश्याम गोला फेंक प्रथम स्थान , बिंदाश्याम 100 मीटर दौड़ द्वितीय स्थान , बिंदाश्याम 200 मीटर दौड़ तृतीय स्थान , हेमलता 400 मीटर दौड़ तृतीय स्थान हासिल की। इन शानदार उपलब्धियों के साथ खिलाडिय़ों ने महाविद्यालय के लिए कुल 7 मेडल हासिल किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. खेर ने सभी विजेता छात्रों को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि सेक्टर स्तर पर ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने न केवल महाविद्यालय बल्कि अपने माता-पिता का मान भी बढ़ाया है। भविष्य में भी ऐसे ही निरंतर प्रगति करें। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों के साथ डॉ. राम प्रसाद चंद्रा खेल प्रभारी तथा कमलेश सिंह उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को लगातार प्रोत्साहित करते रहे।

