छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस में सुनील पटेल का परचम!

पार्टी हाईकमान ने सौंपी जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष की कमान

सक्रियता, संगठन कौशल और जनसम्पर्क की मजबूती ने दिलाया बड़ा दायित्व; मस्तूरी के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा छग प्रदेश युवा कांग्रेस इंचार्ज अमित सिंह पठानिया, सह–इंचार्ज डॉ. मोनिका मांद्रे एवं युवा कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष आकाश शर्मा की सहमति से सुनील पटेल को युवा कांग्रेस कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


सुनील पटेल वर्तमान में मस्तूरी विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सक्रियतापूर्वक संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उनकी लगातार सक्रियता, युवाओं में पकड़ एवं संगठन विस्तार की रणनीतिक क्षमता को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की खबर मिलते ही मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह–जगह मिठाइयाँ बाँटकर उत्साह व्यक्त किया गया। नियुक्ति के बाद सुनील पटेल ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ।
संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और कांग्रेस के विचारों को गाँव–गाँव तक पहुँचाने में मैं अपनी पूरी निष्ठा और ऊर्जा लगाए रखूँगा। अधिक से अधिक युवाओं को जोडक़र एक मजबूत संगठन खड़ा करना मेरा पहला लक्ष्य होगा।सीपत ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतेश पनौरे ने कहा कि सुनील पटेल की नियुक्ति पूरे युवा कांग्रेस के लिए ऊर्जा और उत्साह का स्रोत है। मस्तूरी में जिस तरह उन्होंने संगठन को धार दी है, अब वही जोश और कार्यशैली पूरे जिले में दिखेगी। जिला कार्यकारिणी सुनील भाई के नेतृत्व में और अधिक मजबूत होगी। हम सब कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button