छत्तीसगढ़

खिलाडिय़ों के आत्मविश्वास को मिला नया पंख , प्रतिभाएं बनेंगे भविष्य के गौरव : सचिव हेमंत पटेल

दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का का समापन

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर सीपत में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। महोत्सव में 19 पंचायतों के 293 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण इलाकों से लेकर स्कूली विद्यार्थियों तक, हर उम्र और हर वर्ग के खिलाडिय़ों ने खेल मैदान पर अपना दमखम दिखाया और प्रतिभा का झंडा बुलंद किया।
सीपत, मचखंडा, नवागांव, दर्राभाठा, झलमला, कौडिय़ां, ठरकपुर, हिंडाडीह, पोड़ी, नरगोड़ा, गुड़ी, खांडा, जांजी, कौवाताल, देवरी, पंधी, बरेली और कर्रा के खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महोत्सव के आयोजन व समापन के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने खेल सफलतापूर्वक संपन्न कराने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। सचिव हेमंत पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को दिशा देने का माध्यम है। अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट , यही खेल की असली पहचान है। ग्रामीण प्रतिभाओं का जो उत्साह मैदान में दिखा, वह भविष्य में जिले और राज्य के लिए गौरव लेकर आएगा। संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार पांडेय एवं श्रीकांत श्रीवास ने संयुक्त रूप से कहा कि खिलाडिय़ों ने दो दिनों तक जो ऊर्जा, साहस और संघर्ष दिखाया, वह प्रेरणादायक है। यह महोत्सव खेल संस्कृति को मजबूती देने वाला सिद्ध हुआ है। खिलाडिय़ों की भागीदारी यह बताती है कि ग्रामीण क्षेत्र में असीम संभावनाएँ मौजूद हैं। हमारे क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर चमकने की क्षमता रखती हैं। इस महोत्सव ने बच्चों को मंच दिया और आत्मविश्वास को नया पंख। खेलों से बच्चों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। सेजेस प्राचार्या श्रीमती सरिता यादव ने कहा कि।स्कूल और पंचायतों के खिलाडिय़ों ने उच्च स्तर का खेल दिखाया। यह देखकर गर्व होता है कि ग्रामीण परिवेश से भी बच्चे उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे महोत्सव युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं। आयोजन को सफल बनाने में सीपत तकनीकी सहायक नोडल संजय पटेल , करारोपण अधिकारी विजय पाण्डेय , सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार , सचिव हेमंत पटेल , संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार पांडेय , बालक संकुल समन्वयक श्रीकांत श्रीवास , तुलेश्वर सिंह कौशिक सर , प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरिता यादव , चंद्रभूषण कौशिक , बरेली सरपंच रामखिलावन सिंह राजपूत , नवागांव सरपंच भागवत प्रसाद मरकाम , पोड़ी सरपंच सूर्यप्रकाश शेष , पंधी सरपंच वीरेंद्र साहू , सचिव संतोष साहू, जयनारायण पाटनवार, कमलेश जायसवाल , ईश्वरी विजय, राकेश डोंगरे, राकेश पटेल, रेखा पाण्डेय, छोटेलाल साहू , परमेश्वर सोनवानी , राकेश पटेल , विनोद श्रीवास , जितेंद्र नायक , सीपत रोजगार सहायक संजय गढ़ेवाल , गोपीचंद वर्मा , शिक्षक केपी कश्यप , सुयश दुबे, अरुण जायसवाल, सौरभ जायसवाल, देवेंद्र पात्रे , रागिनी पटेल, नीलम सूर्यवंशी , विकास नायक, एंजिलिना, अनवर खान, सत्यजीत यादव सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार पांडेय व आभार सीपत सचिव हेमंत पटेल ने किया।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन—इन टीमों ने मारी बाजी

स्वामी आत्मानंद स्कूल सीपत में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेलकूद महोत्सव के दौरान कबड्डी बालक वर्ग में हिंडाडीह टीम विजेता बनी। इसी कड़ी में सत्तुल खेल में सेजेस सीपत , कन्या स्कूल सीपत , रस्साकसी बालक वर्ग में झलमला , बॉलीबॉल बालिका वर्ग में जांजी , रस्साकसी बालिका वर्ग में सेजेस सीपत , कबड्डी बालिका वर्ग में सीपत, बॉलीबॉल बालक वर्ग में एनटीपीसी सीपत , कबड्डी 40 प्लस में देवरी , 400 मीटर दौड़ में सीपत से बालक व बालिका सहित भारी संख्या में खिलाडिय़ों ने शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बने।

Related Articles

Back to top button