छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत २६० श्रद्धालु होंगे रवाना

रायपुर, २५ नवम्बर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले के वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं के लिए विशेष तीर्थ यात्रा का लाभ दिलाया जाएगा। यह यात्रा २७ नवम्बर २०२५ से ०२ दिसम्बर २०२५ तक निर्धारित की गई है। इसी क्रम में बुधवार को ११ अनुरक्षक सहित २६० तीर्थ यात्रियों को रवाना किया जाएगा।
सामाज कल्याण उप संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले के लिए निर्धारित २६० यात्रियों को इस तीर्थ यात्रा में सम्मिलित किया जाएगा। योजना अंतर्गत यात्रियों को कामाख्या देवी मंदिर, नवग्रह मंदिर, वशिष्ठ मुनि आश्रम, उमानंद मंदिर, शिवजी का मंदिर, शंकर देव कला क्षेत्र गुवाहाटी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button