देश / विदेश

तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश जारी

पुडुचेरी में स्कूल बंद

नई दिल्ली। तबाही मचाने के बाद चक्रवात ’दित्वा’ भारत के पास पहुंच चुका है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तूफान भारतीय तट से टकराने से पहले ही कमजोर हो जाएगा और एक डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। यह तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से लगभग 30 किलोमीटर दूर ही खत्म हो जाएगा। हालांकि, इस वजह से देश के दक्षिण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसका असर फसलों पर हुआ है। कई इलाकों में जल जमाव हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पुडुचेरी के गृह मंत्री ए. नमस्सिवायम ने कहा कि भारी बारिश की वजह से एक दिसंबर को सरकारी और सरकारी मदद वाले स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

Related Articles

Back to top button