15 दिसंबर से सीपत में गूँजेगा क्रिकेट का इतिहास; शुरू होगी विशाल रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल प्रतियोगिता
पहली बार हो रहे इस विराट आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह, मैदान में की जा रही जोरशोर से तैयारी , आयोजन होगा ऐतिहासिक

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सीपत के श्रीपतेश्वर महादेव मंदिर चमेटा तालाब स्थित मैदान में इस वर्ष एक ऐसा आयोजन होने जा रहा है, जिसे देखकर पूरा क्षेत्र गदगद हो उठेगा। पहली बार विराट रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 15 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है, जिसकी तैयारियों ने पूरा ग्राम सीपत खेल ऊर्जा से सराबोर कर दिया है। मैदान को चकाचक सजाया जा रहा है और युवाओं में उत्साह शिखर पर है प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए भव्य पुरस्कारों की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रथम पुरस्कार 15001 सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार द्वारा , द्वितीय पुरस्कार 10001 पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सनत मिश्रा द्वारा , तृतीय पुरस्कार 7001 भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तामेश्वर कौशिक द्वारा , चतुर्थ पुरस्कार 5001 शंकर ज्वेलर्स सीपत के संचालक सुरेश गुप्ता द्वारा , पंचम पुरस्कार 3001 भोई महरा समाज के जिला सचिव केज़ुराम भोई द्वारा , मैच के रोमांच को और बढ़ाने हेतु मैन ऑफ द मैच विजेता को उपसरपंच प्रतिनिधि शशिकांत साहू एवं पंच नागेश वर्मा द्वारा रेंजर सायकिल दी जाएगी। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच को सुनील ज्वेलर्स के संचालक सुनील गुप्ता द्वारा चांदी की मूर्ति प्रदान की जाएगी। बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट फील्डर को पंच सुमित जायसवाल द्वारा 500-500 रुपए दिए जाएंगे। इसी के साथ उत्तम भोई, धनंजय धीवर, त्रिलोकी धीवर, जितेंद्र कुंभकार, प्रवीण भोई, अजय सिंह राजपूत, पंच अमित धीवर, पंच अमन यादव, अमित गुप्ता, छविभूषण वंशकार, गोपीचंद वर्मा और मनोज भोई द्वारा विभिन्न गतिविधियों में नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
शुभारंभ पर रहेगा विराट अतिथि मंडल की उपस्थिति
महाआयोजन के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार सरपंच ग्राम पंचायत सीपत करेंगी। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में वी. के. पाण्डेय, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सीपत व विशिष्ट अतिथि अरूणा चन्द्रप्रकाश सूर्या सदस्य जिला पंचायत , राजेन्द्र धीवर सदस्य जिला पंचायत , सरस्वती सोनवानी अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी , मनोज खरे सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी , डॉ. सनत मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य , तामेश्वर सिंह कौशिक जिलाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा , इंजी. रामेश्वर खरे पूर्व विधायक सीपत विधानसभा , दुबे सिंह कश्यप अध्यक्ष जिला सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस , राज्यवर्धन कौशिक जिला उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण , संतोष भोई जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी बिलासपुर , मेघा सुनील भोई पूर्व सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी , सलीम विरानी पूर्व अध्यक्ष इंटक एनटीपीसी सीपत , शशिकांत साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत सीपत , शिवशंकर यादव जिलाध्यक्ष यादव समाज बिलासपुर , राजू सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बिलासपुर ग्रामीण , सुरेश गुप्ता संचालक शंकर ज्वेलर्स , सोनू अग्रवाल तहसीलदार सीपत , राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सीपत , प्रदीप पाण्डेय अध्यक्ष प्रेस क्लब सीपत , रामनिहोर सूर्यवंशी मंडल कार्यकारिणी सदस्य , केजूराम भोई जिला सचिव भोई महरा समाज , दिलीप वर्मा, उत्तम भोई सहित समस्त पंचगण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
युवाओं की मेहनत से आयोजन बनेगा ऐतिहासिक
तैयारियों में दिन-रात जुटे आयोजकगण राहुल भोई, दिनेश विजय, नीरज भोई, संजू खरे, अनिकेत भोई, आदर्श यादव, बृजेश भोई, आयुष वंशकार, पंकज भोई, संदीप विजय, सूरज भुवनेश्वर, आकाश परिहार, प्रवीण भोई, धनंजय धीवर, जयप्रकाश भोई, निखिल देवांगन, टीनू श्रीवास, रोशन बिंझवार अपनी लगन से इसे ग्राम का अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक खेल आयोजन बनाने की तैयारी में लगे हैं। प्रतियोगिता हेतु प्रवेश शुल्क ?551 रखा गया है। इच्छुक टीम निम्न सदस्यों से संपर्क कर पंजीयन करा सकती है आशीष यादव 7489970290 छोटू भोई 930219174 संदीप विजय 6263134161 सूरज भुवनेश्वर 7804811576 आदर्श यादव 9131736830 पंकज भोई 7723040652.
इस प्रकार सीपत का यह विराट क्रिकेट महाकुंभ न केवल खेल प्रतिभा का मंच बनेगा बल्कि युवाओं के उत्साह, एकता और ऊर्जा का चमकता प्रतीक भी साबित होगा। आयोजकगण की मेहनत, ग्रामवासियों का सहयोग और अतिथियों की भव्य उपस्थिति इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए पर्याप्त रहेगा।


