धान खरीदी में ऐतिहासिक सुधार , तूंहर टोकन ऐप 24×7 खुला, मुख्यमंत्री साय का किसान हित में बड़ा फैसला: दीपक शर्मा
अब दिन-रात कभी भी कटेगा टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत और सुविधा

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। प्रदेश की भाजपा सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अब तूहर टोकन ऐप को 24×7 खोल दिया गया है, जिससे किसानों को टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता समाप्त हो गई है। इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब किसान दिन-रात, किसी भी समय, अपनी सुविधा अनुसार मोबाइल एप से टोकन बुक कर सकेंगे। इसके अंतर्गत किसान 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए टोकन ले सकेंगे, जिससे धान विक्रय की पूर्व योजना बनाना सरल होगा और भीड़ व तकनीकी दबाव से राहत मिलेगी।
लघु किसानों को बड़ी राहत, 31 जनवरी तक टोकन की सुविधा
राज्य सरकार द्वारा 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों को विशेष राहत देते हुए 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप से टोकन लेने की सुविधा दी गई है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील, दूरदर्शी और किसान-हितैषी नीति का स्पष्ट उदाहरण है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सहकारी समिति को आबंटित सीमा के भीतर ही टोकन जारी किए जाएंगे, जिससे पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनी रहेगी।
सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार ठोस और ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। तूहर टोकन ऐप को 24म7 खोलना किसानों के लिए बड़ी सौगात है। अब किसी भी किसान को समय के दबाव में आकर टोकन काटने की मजबूरी नहीं रहेगी। विशेष रूप से 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों के लिए टोकन अवधि बढ़ाना सरकार की संवेदनशीलता और किसान-प्रथम सोच को दर्शाता है। भाजपा सरकार किसान हित में हर संभव कदम उठाने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।


