देश / विदेश
ओडिशा में तीन स्पेशल जोनल कमेटी सदस्यों के साथ 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

मलकानगिरी। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले में ओडिशा डीजीपी के समक्ष मंगलवार को नक्सल संगठन के तीन स्पेशल जोनल कमेटी सदस्यों के साथ 22 नक्सलियों सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में अधिकतर नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी के बताए जा रहे है। वहीं दोरनापाल एलओएस के कमांडर भी शामिल है।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने अपने साथ एके 47 राइफल दो इंसास एक एसएलआर समेत 9 हथियार अपने साथ लाए। प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन को बड़ा झटका देते हुए, संभागीय समिति सदस्य (डीवीसीएम) रैंक के एक वरिष्ठ सदस्य और छह क्षेत्रीय समिति सदस्यों (एसीएम) सहित कुल बाईस (22) माओवादी कैडरों ने उड़ीसा के पुलिस महानिदेशक की उपस्थिति में सीपीआई (माओवादी) संगठन को बड़ा झटका देते हुए सरेंडर कर दिया है।



