राजधानी

प्रगतिशील यादव महासंघ 9 नववर्ष 2026 का कैलेंडर विमोचन

रायपुर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार 30 दिसंबर को नवा रायपुर अटल नगर के बंगला क्रमांक एम 14, सेक्टर 24 में माननीय श्री गजेंद्र यादव, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कार्य मंत्री के करकमलों द्वारा छ: ग प्रगतिशील यादव महासंघ के नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन, सर्वश्री श्रीकांत यादव, निरंजन सिंह यादव, पत्रकार श्रवण यदु, कमल सिंह यादव, डॉक्टर एन पी यादव, राकेश यदु, रामलाल यादव जी, रविंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में किया गया ।
ज्ञात हो पिछले वर्ष की भांति नये साल के कैलेंडर को श्री कृष्णा ऑक्सीजन के प्रोप्राइटर रविकांत यादव सुपुत्र स्वर्गीय के आर यादव, सुंदर नगर के द्वारा स्पॉन्सर्ड किया गया है। जय यादव जय माधव के उदघोष के बीच मंत्री ने यादव समाज और संगठन के उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामना के साथ सभी को नववर्ष की बधाई दी ।

Related Articles

Back to top button