छत्तीसगढ़

जंबूरी में शामिल होने सुकमा का 50 सदस्यीय दल रवाना

सुकमा, 09 जनवरी। भारत स्काउट गाइड जिला सुकमा की रोवर रेंजर की 50 सदस्यीय दल नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी बालोद हेतु रवाना हुआ। भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जंबूरी में शामिल होने के लिए निकले जिसे विकास खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र भदौरिया व एपीसी आशीष राम एवं सहायक खेल अधिकारी श्री कमल कुमार कोसरिया ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में प्रभारी श्रीमती धनेश्वरी निषाद, संदीप टंडन, लखन लाल चूरेंद्र शांति मरकाम अंजलि कश्यप, मंजुला कश्यप, रजिया खान एवं रोवर रेंजर का दल रवाना हुआ।

Related Articles

Back to top button