राजधानी

नवा-रायपुर में लगी आग, कई दुकानें खाक

रायपुर। नया रायपुर के सेक्टर-28 स्थित मिनी मार्केट में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान समेत कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाडिय़ां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। वहीं पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे आग और भडक़ गई और नुकसान बढ़ गया। इस देरी को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button