कबड्डी, एकता और मेहनत का सबसे बेहतरीन प्रतीक : अरविंद लहरिया
हरदाडीह में मस्तूरी कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का लहरिया ने किया आगाज

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। सोमवार को आयोजित मस्तूरी कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश संयोजक एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के सुपुत्र श्री अरविंद लहरिया ने शिरकत की। उनके साथ-साथ कई प्रमुख व्यक्तित्व भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया। अरविंद लहरिया जी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और इस खेल को लेकर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने बताया कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से हमें समाज में एकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में मस्तूरी पूर्व विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी भी शामिल हुए। अरविंद ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर खिलाडिय़ों ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए। उन्होंने आगे कहा कि कबड्डी जैसे खेल न केवल हमारी शारीरिक ताकत को बढ़ाते हैं, बल्कि हमें सिखाते हैं कि जीवन में कठिनाइयों का सामना कैसे किया जाए। मस्तूरी क्षेत्र के युवा अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें, यही मेरी शुभकामनाएँ हैं। जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू ने मस्तूरी कबड्डी लीग में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे खेल न केवल शारीरिक ताकत को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में एकता और समृद्धि का संदेश भी देते हैं।इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू , सरपंच मंगलाराम नेताम , पूर्व सरपंच कीर्तन मरावी , पंच घनश्याम साहू, पंकज राठौर, भीम साहू, दिलीप सिदार, मनोज, लक्ष्मी साहू, राजा साहू, कपूर सिंह, रामानंद पटेल, विजेंद्र पटेल, मुकेश पटेल और अन्य सम्माननीय लोग उपस्थित रहे।




