राजधानी
मधु यादव बनी इंटरनेशनल ट्रेनर, कोलंबो में पूर्ण किया प्रशिक्षण

रायपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के फैकल्टी डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा कोलंबो में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लीडरशिप, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, लक्ष्य हासिल करना, समय प्रबंधन, सामाजिक गतिविधियों, क्लब प्रबंधन आदि विषयों पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न देशों से आए 60 लायन सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।
वासुदेव वालवरकर गोवा, संजय खेतान नेपाल, सोनिया सूरी पाकिस्तान, भगवत गीता कांचीपुरम, संदेश नेपाल, सैम्युअल ढाका मुख्य प्रशिक्षक रहे।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से मधु यादव का चयन किया गया था। 20 तारीख को ट्रेनिंग पूरी करके इनकी वापसी हुई है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल, विभिन्न लायंस क्लब के सदस्यों और यादव समाज के सदस्यों ने बधाई दी और कहा यह हमारे शहर के लिए बहुत गौरव की बात है।



