नि:शुल्क सिंधी सामूहिक विवाह जनेऊ मुंडन संस्कार विशाल स्वास्थ शिविर 12 फरवरी को
पूज्य गोदडी़वाला दरबार देवपुरी एवं छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में

रायपुर, 2 फरवरी। ब्रह्मस्वरूप संत बाबा हरदासराम साहब जी , संत बाबा गेलाराम साहब ,पूज्य माता ईशा देवी चोलेवाली के शुभ आशीर्वाद से जलगांव साहब दरबार के महंत देवीदास जी देवपुरी दरबार की महंत अम्मा मीरा देवी जी तथा साधु संतों के सानिध्य में संत बाबा गेलाराम साहब के जन्मउत्सव के उपलक्ष्य में 12 फरवरी को पूज्य गोदड़ीवाला धाम देवपुरी एवं छत्तीसगढ़ जनरल सिन्धी प्रदेश पंचायत रायपुर के सयुक्तं तत्वाधान मे 26 वे नि:शुल्क सिंधी सामुहिक विवाह एव जनेऊ मुंडन समारोह की रूपरेखा निर्धारित करने हेतु देवपुरी दरबार की महंत अम्मा मीरा देवी जी के सानिध्य मे 01 फरवरी रविवार को गोदाडी़वाला धाम देवपुरी मे बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आने श्रधालुजन की सुविधा के लिए आवास पंडाल नासते एवं भंडारा स्वास्थ्य शिविर परिवहन की व्यवस्था हेतु दरबार के सेवादारी इंदर सचदेव हरि इसरानी अमर गिदवानी सतीश थोरानी पवन प्रीतवानी दिनेश दवानी घनश्याम माखीजा लाल खूबचंदानी अनिल तुल्यानी रवि प्रितवानी महेश प्रितवानी महेश हरजानी इंद्र थोरानी राजेश गिदवानी विक्की जोतवानी संतोष केसवानी हरीश कोडवानी रॉकी कासवानी आदि उपस्थित थे एवं पंचायत के पदाधिकारीयों को मुकुंट बंधन जनेऊ मुंडन संस्कार बारात स्वागत वेदी के कार्यक्रम को विधि विधान से संपन्न कराने एवं सिंधु महाराज मंडल की व्यवस्था करने हेतु एवं नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद स्वरूप समाज की तरफ से उपहार की व्यवस्था हेतु चर्चा कर सेवा सौंपी गई।
आदर्श विवाह हेतु 5 जोड़ो का पंजीयन एवं जनेऊ मुंडन संस्कार हेतु 50 बटुको का पंजियन प्राप्त हो चुका है नवविवाहित जोड़ो एवं बटुको को आशीर्वाद देने के लिए शदाणी दरबार के संत साईं युधिष्ठिर लाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु पंचायत के पदाधिकारी हीरा मखीजा प्रकाश लालवानी सुरेश बठेजा नरसा लालवानी मयूर पंजवानी मुखी गुरनामल रोहरा संजय मंधान जयराम बठेजा जैसाराम रामानी विजय बठेजा अनिल आहूजा पप्पू वाधवा शंकर पिंजानी लक्ष्मण हेमनानी विशाल धावना मनोहर ठकरानी संजय रामानी धर्मवीर पंजवानी बैठक में उपस्थित रहे।



