छत्तीसगढ़

सीपत में डिजिटल क्रांति की शुरुआत; छाया कम्प्यूटर सेंटर बना छात्रों के सपनों का नया ठिकाना

तीन माह का नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमित शुल्क में सुनहरा अवसर , 6वीं से कॉलेज तक के विद्यार्थियों के लिए खुला डिजिटल भविष्य का द्वार

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई पहल करने वाले सीपत क्षेत्र में अब तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक बड़ी और सराहनीय शुरुआत हुई है। छाया कंप्यूटर सेंटर सीपत द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए तीन माह का नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल से गांव और आसपास के इलाकों के छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोडऩे का सुनहरा अवसर मिलेगा। यह कोर्स 10 मार्च से प्रारंभ होगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विशेष बात यह है कि इस प्रशिक्षण का लाभ कक्षा 6वीं से लेकर कॉलेज स्तर तक के विद्यार्थी ले सकते हैं। यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

सीमित सीटें, सुनहरा मौका

संस्थान की ओर से बताया गया है कि यह विशेष ऑफर केवल 150 विद्यार्थियों के लिए है। रजिस्ट्रेशन के लिए मात्र 250 रुपए का नाममात्र शुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें। यहां इन तीन माह के प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी से लेकर प्रायोगिक ज्ञान तक सिखाया जाएगा, जिसमे कंप्यूटर बेसिक्स , एमएस ऑफिस (वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट) , इंटरनेट का उपयोग , डिजिटल कार्य कौशल , प्रिंटिंग व ऑनलाइन कार्यों की जानकारी शामिल है। इससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य में रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी तकनीकी रूप से मजबूत बन सकेंगे।

गांव के बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोडऩा ही हमारा लक्ष्य , कंप्यूटर सीखकर बच्चे खुद बनाएंगे अपना भविष्य : सुनील निर्मलकर

छाया कम्प्यूटर सेंटर के संचालक सुनील निर्मलकर ने बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ कंप्यूटर सिखाना नहीं, बल्कि गांव के बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोडऩा है। आज हर क्षेत्र में तकनीक की आवश्यकता है, और ग्रामीण विद्यार्थी भी शहरों के बच्चों से पीछे न रहें , यही सोचकर हमने यह नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू किया है। हम चाहते हैं कि यहां से सीखकर बच्चे आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सेंटर पर एडवांस कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े डिजिटल प्रशिक्षण भी शुरू किए जाएंगे। इच्छुक छात्र प्रशिक्षण के लिए रेस्ट हाउस के सामने, थाना रोड , सीपत इन नंबरों 8319811211, 9399329099 पर संपर्क कर सकते हैं।

क्षेत्र के लिए क्यों खास है यह पहल?

यह सिर्फ एक कोर्स नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल सशक्तिकरण का अभियान है। जहां बड़े शहरों में तकनीकी संसाधन आसानी से मिल जाते हैं, वहीं ग्रामीण छात्रों के लिए ऐसे अवसर सीमित होते हैं। छाया कंप्यूटर सेंटर की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है।

हर छात्र को मिले आगे बढऩे का मौका — छाया कंप्यूटर सेंटर सीपत की पहल

छाया कंप्यूटर सेंटर सीपत का यह कदम क्षेत्र में शिक्षा की नई रोशनी लेकर आया है। तकनीकी ज्ञान से लैस होकर यहां के विद्यार्थी अब आत्मविश्वास के साथ डिजिटल युग में कदम रख सकेंगे। यह पहल निश्चित रूप से सीपत क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

Related Articles

Back to top button