देश / विदेश
मुंबई मेयर पद के लिए भाजपा की ऋतु तावड़े उम्मीदवार घोषित

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका में आगामी महापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने अपने पार्षद ऋतु तावड़े को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने औपचारिक रूप से ऋतु तावड़े के नाम का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से किए गए इस ऐलान के बाद ऋतु तावड़े जल्द ही मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
पार्टी नेतृत्व ने उनके नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आगे किया है। वहीं, महायुति गठबंधन के तहत उपमहापौर पद के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की ओर से पार्षद संजय घाड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। शिवसेना ने सवा साल के कार्यकाल के लिए उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया है।



