युवा जागरण का शंखनाद; सीपत वैदिक कॉलेज में आरएसएस का युवा संगम कार्यक्रम कल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर युवाओं में ऊर्जा, राष्ट्रभाव और संगठन चेतना जगाने की पहल

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कल वैदिक महाविद्यालय, नवाडीह सीपत में आयोजित होगा, जिसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक सामान्य सभा नहीं, बल्कि युवा जागरण, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने का प्रयास है।
वर्तमान समय में युवाओं को सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से जोडऩा अत्यंत आवश्यक है। ‘युवा संगम’ इसी उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवाओं को नई ऊर्जा, नई चेतना और जीवन के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण मिल सके। आयोजकों के अनुसार, यह मंच युवाओं को सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों से भी परिचित कराएगा। इस भव्य आयोजन का समय प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में प्रेरक उद्बोधन, संवाद सत्र, संगठनात्मक परिचर्चा तथा युवाओं के व्यक्तित्व विकास से जुड़े विविध आयामों पर चर्चा होने की संभावना है।
कार्यक्रम स्थल वैदिक महाविद्यालय नवाडीह, सीपत को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, ताकि यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायक वातावरण प्रदान कर सके। कार्यक्रम में सीपत, रांक, धनिया, खम्हरिया, बिटकुला सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार, बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और प्रभाव और भी बढ़ेगा।युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल होने का आह्नान किया गया है।



