देश / विदेश

भारत के कृषि और दुग्ध क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित: गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में स्पष्ट रूप से कहा कि हाल ही में घोषित अंतरिम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत भारत के संवेदनशील कृषि और दुग्ध क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।अमेरिकी कृषि मंत्री द्वारा भारतीय बाज़ार में अमेरिकी कृषि उत्पादों की पहुँच बढऩे से जुड़े बयान के बाद किसान संगठनों और राजनीतिक नेताओं द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि घरेलू किसानों और दुग्ध उत्पादकों को नुकसान पहुँचाने वाली कोई भी रियायत नहीं दी गई है।
मंत्री पीयूष गोयल ने सदन को बताया कि भारत ने कृषि और दुग्ध क्षेत्रों की रक्षा करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी किसानों के हितों से समझौता नहीं किया है और इस बात पर ज़ोर दिया कि अनुचित प्रतिस्पर्धा से इन क्षेत्रों को बचाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि उर्वरक और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलताओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

 

Related Articles

Back to top button