सीपत के ताइक्वांडो सितारों की धूम: स्वर्ण कप राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पदकों की झड़ी
एनटीपीसी सीपत संस्कृति क्लब के खिलाडिय़ों ने बिलासपुर में दिखाया दम, 550 खिलाडिय़ों के बीच शानदार प्रदर्शन

सीपत (हिमांशु गुप्ता)। खेल नगरी के रूप में पहचान बना रहे सीपत ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक बिलासपुर के बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम, बहतराई में आयोजित छठवीं राज्य स्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एनटीपीसी सीपत संस्कृति क्लब के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 550 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। फ्रेशर, सब जूनियर, केडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्वर्ण पदक विजेता (गोल्ड मेडलिस्ट)
अनिशा साहू, नंदिका क्षत्रिय, अर्शिता ताम्रकार, योमिता दीवान, इनाया यादव, काव्या कुमारी, अनन्या रमन, भव्य वस्त्रकार, रक्षित साहू, दिव्येश पटेल, आहान कुमार, कलश केवट, अव्यांश सिंह
रजत पदक विजेता (सिल्वर मेडलिस्ट)
अलिशा सिंह, क्वीनसी प्रिया, श्रेया साहू, पूर्वी दीवान, अनायसा घोषाल, याशिका शर्मा, शिवांग सिंह, कीर्ति राज, त्रिविध शर्मा, अक्षज गुप्ता, देव अव्यां, आर. हरीश, विहान दोनतमशेट्टी, विवेक दोनतमशेट्
कांस्य पदक विजेता (ब्रॉन्ज मेडलिस्ट) आर. महती
अंतरराष्ट्रीय कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी मास्टर प्रदीप कुमार यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सीपत के खिलाडिय़ों ने अनुशासन, तकनीक और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इतनी बड़ी प्रतियोगिता में 550 खिलाडिय़ों के बीच इस तरह पदक जीतना साधारण उपलब्धि नहीं है। यह खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
संस्कृति क्लब और ताइक्वांडो संघ ने दी बधाई
पदक विजेता खिलाडिय़ों को सीपत ताइक्वांडो संघ एवं एनटीपीसी सीपत संस्कृति क्लब के पदाधिकारियों ने बधाई दी। संस्कृति क्लब के महासचिव सुनील भोई, ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रीतम सिंह, खेल सचिव आशीष गुप्ता, संतोष निर्मलकर, सुरेश धृतलहरे, शिवपूजन यादव, ललित साहू, प्यारेलाल, देवकुमारी, संजय कुमार, चैलेंजर सिंह, रामकृष्ण ताम्रकार, आजाद कुमार, इतवारी केवट सहित सभी सदस्यों ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीपत बन रहा ताइक्वांडो का उभरता केंद्र
लगातार मिल रही खेल उपलब्धियाँ इस बात का संकेत हैं कि सीपत अब शिक्षा और संस्कृति के साथ-साथ खेलों में भी नई पहचान बना रहा है। स्थानीय स्तर पर मिल रहे प्रशिक्षण और प्रोत्साहन का ही परिणाम है कि छोटे शहर के खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा कायम कर रहे हैं।



